नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। कांवड़ यात्रा के दौरान रूट परिवर्तन होने के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों के किराए में वृद्धि होगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा रूट बदलने से बढ़ी हुई दूरी के आधार पर यह फैसला लिया जाएगा। निगम को जिला प्रशासन से नए रूट परिवर्तन की जानकारी का इंतजार है। संभावना है कि 30 जुलाई से रूट परिवर्तन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान बसों को अपने सामान्य रूट के बजाय लंबे और वैकल्पिक मार्गों के जरिए गंतव्य तक भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार किलोमीटर बढ़ने के कारण प्रति यात्री किराया आनुपातिक रूप से बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- नोएडा डिपो से हरिद्वार के लिए पांच बसें चलाई जा रहीं हालांकि, यह बढ़ा हुआ किराया और रूट डायवर्जन स्थायी नहीं है। यह व्यवस्था सिर्फ कांवड़ यात्रा ...