नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। कांवड़ यात्रा के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की रोडवेज बसों को अपने निर्धारित रूट को छोड़कर दूसरे रास्तों से घूमकर जाना पड़ेगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 30 जुलाई से 11 अगस्त तक यातायात पर पाबंदियां लगाई हैं। ऐसे में इस अवधि में बसें भी घूमकर जाएंगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों को शहर के मुख्य रास्तों पर जाने की अनुमति नहीं होगी। ये बसें लागू होने वाले रूट डायवर्जन के आधार पर चलेंगी। यह व्यवस्था रूट डायवर्जन लागू रहने तक जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी ऐसे में किराया भी प्रभावित होगा। दूरी के आध...