Noida News: कांवड़ के शिविर चिह्नित स्थानों पर ही लग सकेंगे
नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को फेस-3 थाने में गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा दीक्षा सिंह ने की। गोष्ठी में नागरिकों, डीजे संचालकों और कांवड़ शिविर आयोजकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कहा गया कि शिविर केवल प्रशासन द्वारा चिह्नित स्थानों पर ही लगाए जाएं। एसीपी दीक्षा सिंह ने सभी से कांवड़ यात्रा के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में ऐसा कोई कार्य न किया जाए, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। बैठक के दौरान डीजे संचालकों को निर्धारित नियमों का पालन करने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.