Noida News: कहासुनी के बाद सफाईकर्मी को कैंची मारकर किया घायल
नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सैलून मालिक और सफाईकर्मी के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। सैलून मालिक इतना गुस्से में आ गया कि उसने पहले सफाईकर्मी को कैंची मारी। उसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा। पीड़ित ने एक्सप्रेसवे थाने में सैलून मालिक समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सेक्टर-162 के गुलावली गांव निवासी रिंकू का दोस्त विकास सफाई का काम करता है। विकास बुधवार शाम वाजिदपुर में सैलून की दुकान पर काम करने गया। सैलून मालिक कमल से सफाई को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसी बीच कमल ने विकास को कैंची मार दी। अपने साथी अंकित, भारत और अन्य के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला किया। हमले में विकास को चोटे आईं। अन्य लोगों ने पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से बचाया। आरोप है कि इस बीच बचाने आई एक महिला से हाथापाई और अभद्रता की गई। आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.