Noida News: कहासुनी के बाद पड़ोसी दुकानदार से मारपीट की
नोएडा, सितम्बर 12 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज वन थाना क्षेत्र में ढाबा और मीट की दुकान करने वाले दो संचालकों में शराब के नशे में कहासुनी हो गई। दुकानदार ने अपने साझेदार और साथियों को बुलाकर हमला कर दिया। घायल ढाबा संचालक ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-15 नयाबांस में वरुण उर्फ कन्नू का ढाबा है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोस में चंपारण मीट के नाम से सोनू और अमित की दुकान है। दोनों संचालकों के बीच पिछले दिनों ग्राहकों को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि गुरुवार देर रात करीब 12 बजे सोनू और अमित अपने साथियों के साथ लेकर आया। शराब के नशे में आरोपी अभद्रता करने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों ने अपने साथियों के संग मिलकर वरुण पर हमला किया। लात-घूंसों से पीटा। वरुण के मुंह, हाथ, पैर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.