नोएडा, सितम्बर 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। कलेक्ट्रेट में बुधवार को डीएम दफ्तर के पास सांप निकलने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सांप कार्यालय के पास बनी क्यारी में छिपा हुआ था। नजर पड़ते ही कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने सांप को क्यारी से बाहर निकाला और उसे पकड़ लिया गया। बाद में सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सांप निकलने की सूचना के बाद कुछ समय के लिए आसपास के कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...