Noida News: करंट से श्रमिक की मौत, मिस्त्री झुलसा
नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सोरखा गांव में शनिवार शाम निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर प्लास्टर का काम करते समय बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचा राजमिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। घायल राजमिस्त्री को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल का विवरण: पुलिस के मुताबिक सोरखा गांव में खेमचंद जाटव का दो मंजिला मकान है। मकान के निचले तल पर खेमचंद का पूरा परिवार रहता है। शनिवार को दूसरी मंजिल पर प्लास्टर का काम चल रहा था। काम के लिए शाहजहांपुर निवासी 21 वर्षीय सोबरन मजदूरी कर रहा था। उसके साथ राजमिस्त्री विजयकांत भी काम कर रहे थे। दूसरी मंजिल पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में तारों के माध्यम से बिजली का होल्डर लगाकर बल्ब जलाया गया था। शाम करीब पांच बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.