Noida News: करंट से तीन लोग झुलसे
नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। कस्बे में अलग-अलग स्थान पर बुधवार को करंट की चपेट में आने से लाइनमैन समेत तीन लोग झुलस हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जीटी रोड स्थित बालाजी कॉलोनी के सामने बिजली की लाइन पर काम कर रहा संविदा कर्मचारी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। दरअसल, लाइनमैन लाखन बुधवार को शटडाउन लेकर बिजली का फॉल्ट ठीक करने गया था। इसी दौरान करंट आ गया और वह खंभे से गिर गया। लाखन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, नगर के नई आबादी मोहल्ले निवासी सलमान ने बताया कि उनका भतीजा सुफियान और भतीजी सानिया घर जा रहे थे। कॉर्नर पर बिजली के खंभे से करंट उतरकर पास की दुकान के शटर तक पहुंच गया। जैसे ही उन्होंने शटर को छुआ दोनों झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए रेलवे रोड स्थित एक अस्पताल ले जाया गया। सुफियान को आईसीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.