नोएडा, अगस्त 25 -- Noida News: रबूपुरा। ट्यूबवेल पर हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ रहे किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। जानकारी के मुताबिक मोहल्ला लक्ष्मीबाई नगर निवासी 50 वर्षीय प्रमोद मीणा ने म्याना गांव के जंगल में लगान पर खेत ले रखे हैं, जिसमें उन्होंने धान की फसल लगा रखी है। सोमवार रात करीब पौने नौ बजे किसान बांस की लकड़ी की मदद से हाईटेंशन लाइन से ट्यूबवेल का तार जोड़ रहे थे। लकड़ी गीली होने की बजह से उसमें करंट उतर आया। हाइटेंशन करंट लगने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे परिजन किसान को अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। किसान की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में गम का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...