नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-44 स्थित एक मकान के कमरे से चोर लैपटॉप, मोबाइल और कार की चाबी चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। शिकायत में विभव दीक्षित ने बताया कि वह मूल रूप से फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र के हिमायूंपुर गांव के निवासी हैं। वर्तमान में सेक्टर-44 के छलेरा गांव में पूजा मेडिकल स्टोर के पास किराये पर रहते हैं। 24 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे में घुसा और लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा लैपटॉप बैग में रखी कार की चाबी चोरी कर ले गया। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन सामान का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...