नोएडा, जुलाई 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमिक्रॉन-3 स्थित घर के कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे 16 वर्षीय छात्र को सांप ने डस लिया। परिजनों ने छात्र को तुरंत जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। परिजनों ने बताया कि सेक्टर ओमीक्रोन-3 के डी-155 घर में मनोज कुमार रहते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा सत्यम कक्षा 10 का छात्र है। वह शुक्रवार की रात को अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। घर के आसपास खाली भूखंड और घरों में झाड़ियां खड़ी हैं, जिससे निकलकर सांप घर के अंदर प्रवेश कर गया और सत्यम को डस लिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: जरमुंडी सीएचसी में स्नेक बाइट के इलाज की सुविधा नहीं, सर्पदंश से पीड़ित को दुमका भेजा सत्यम के शोर मचाने पर अभिभावक कमरे की तरफ दौड़े। सांप के डसने के बाद कमरे में ही छिप गय...