नोएडा, अगस्त 27 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ककराला में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनवा रहा है। यह अगले महीने के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसका संचालन स्वास्थ्य विभाग करेगा। अधिकारियों ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर और पीएम जन आरोग्य कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय आयुष्मान मंदिर संचालित होने हैं। शहर की जनता को चिकित्सा सुविधाएं एवं राज्य स्तर से संचालित योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए फेज-2 क्षेत्र के ककराला खासपुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनवाया जा रहा है। यह पोर्टेबल क्लीनिक के रूप में बनाया जा रहा है। प्राधिकरण के महाप्रबंधक ए.के अरोड़ा ने बताया कि यह आरो...