नोएडा, सितम्बर 30 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-दो थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व कंपनी से घर लौट रहे दो युवकों पर विशेष समुदाय के लोगों ने मामूली बात पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला औरेया के गढ़िया बक्शी गांव निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में नगलाचरणदास गांव में दिनेश के घर में किराए पर रहते हैं। उनके साथ दोस्त नितिन भी रहता है। दोनों दोस्त फेज-दो थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। 24 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे वह अपने दोस्त के साथ सेक्टर-80 स्थित कंपनी में ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। रास्ते में वह पानी की बोतल लेने के लिए दुकान पर रुक गए। वहीं, आसिफ और उसके परिचित फजलू हाजी का बेटा मिल गए। आरोपियों ने नितिन के साथ कहासुनी करते ह...