Noida News: कंपनी में भीषण आग लगी, दो कर्मचारियों को बचाया
नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 स्थित एक एक्सपोर्ट गारमेंट की कंपनी में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग में फंसे दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। विभाग की आठ गाड़ियों ने करीब एक घंटे पानी की बौछार कर आग को बुझाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार देर रात विभाग को सूचना मिली कि सेक्टर-63 स्थित ए-4 गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में आग लग गई है। कुछ लोग उसमें फंसे हैं। इसके बाद आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग कंपनी के प्रथम और द्वितीय तल पर लगी थी। 41 वर्षीय विक्की और 26 वर्षीय अरुण प्रथम तल पर कंपनी के अंदर सो रहे थे। वह आग में फंस गए थे। रेस्क्यू करके उन्हें बाहर निकाला गया तथा उनकी जान बचाई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.