नोएडा, अगस्त 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-3 उद्योग केंद्र स्थित एक कंपनी में बुधवार की शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कंपनी के दो फ्लोर पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। मामले की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने का कारण पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना इकोटेक तीन स्थित वुडन डाई मेकर कंपनी में शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण आग लग गई थी। इस कंपनी में पहली मंजिल पर जूते बनाने का काम होता है, जबकि दूसरी मंजिल पर डाई बनाई जाती है। इसके चलते यहां हजारों की संख्या में प्लाईबोर्ड रखे थे। प्लाई बोर्ड की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। कंपनी के दो फ्लोर पर आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई।

दमकल की कार्रवाई आग की सूचना पर तत्काल फायर ...