Noida News: कंपनी को जमीन पर कब्जा देने में आ रही दिक्कत
नोएडा, अक्टूबर 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना प्राधिकरण के लिए सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित जमीन पर कब्जा देने में दिक्कत आ रही है। कंपनी को आवंटित करीब 100 एकड़ भूमि में से 2,950 वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण को अब तक कब्जा नहीं मिल पाया। किसान जमीन देने को तैयार नहीं हैं। सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को यमुना सिटी के सेक्टर-8डी में करीब 100 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी इस जमीन पर ट्रैक्टर निर्माण यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना में करीब 1,219.81 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इसके साथ ही लगभग 1,200 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में 2,950 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा नहीं मिलना बाधा बना हुआ है। प्राधिकरण की ओर से जमीन पर कब्जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.