नोएडा, सितम्बर 12 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की एक कंपनी में बिक्री प्रबंधक के पद पर कार्यरत व्यक्ति पर कंपनीकर्मी ने मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव निवासी अविकास ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-63 के जी ब्लॉक स्थित एक कंपनी में कार्य करते हैं। 17 जुलाई को वह कंपनी में माल लेकर पहुंचे। इसी दौरान उनकी कंपनी में बिक्री प्रबंधक के पद पर कार्यरत मोहित शर्मा से कहासुनी हो गई। आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो मारपीट करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथी कर्मियों ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का कहना है कि अस्पताल में उपचार करने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आध...