नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में शुक्रवार की सुबह एक कंटेनर में प्रतिबंधित मांस होने की सूचना पर हिंदू गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कंटेनर में करीब 25 टन मांस लदा था। कार्यकर्ताओं ने मांस के प्रतिबंधित होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की। बिसरख कोतवाली पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कंटेनर की जांच की। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे तेलंगाना के हैदराबाद से दादरी की ओर आ रहा एक कंटेनर इकोटेक-12 क्षेत्र में पहुंचा। इसी दौरान हिंदू गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं को कंटेनर में मांस होने की जानकारी मिली। कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए...