नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार । सत्र अदालत ने पल्ला गांव में बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण पर अस्थायी रोक (निषेधाज्ञा) की मांग वाली अपील खारिज कर दी। मामला दादरी तहसील के गांव पल्ला निवासी कृष्णपाल की ओर से दाखिल सिविल अपील का है। इसमें ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश सेतु निगम को प्रतिवादी बनाया गया था। कृष्णपाल ने छह मई 2025 को विवादित भूमि पर हस्तक्षेप रोकने का स्थायी निषेधाज्ञा मांगी थी। इसे सिविल जज ने खारिज कर दिया था। इसी आदेश के खिलाफ उन्होंने 23 दिसंबर 2025 को अपील की थी। अपीलार्थी के मुताबिक आपसी बंटवारे में यह भूमि उन्हें मिली, उस पर उनका कब्जा है और राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज है। न तो अथॉरिटी ने जमीन अर्जित की और न ही उन्होंने इसे बेचा। फिर भी प्रतिवादी उनकी जमीन के ऊपर ओवरब्रिज बना रहे हैं और...