नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम की ओर से ऑपरेशन कवच बुधवार से फिर से शुरू किया जाएगा। इसके तहत निजी बसों में आपातकालीन निकास, फिटनेस प्रमाण पत्र, वैध परमिट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र और बस में अवैध रूप से व्यावसायिक सामान या पार्सल ढोने की सघन जांच की जाएगी। साथ ही परमिट शर्तों के उल्लंघन की भी निगरानी होगी। प्रवर्तन टीम के अनुसार दिल्ली से नोएडा होकर गुजरने वाली 1,000 से अधिक निजी बसों का डेटा पूर्व में तैयार किया जा चुका है। इसमें सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने वाली बसों को अलग श्रेणी में रखकर विशेष निगरानी की जा रही है। इससे पहले सितंबर के अंत और अक्तूबर की शुरुआत में भी अभियान चलाकर बड़ी संख्या में नियम-...