नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। एक युवक को वेबसाइट से एंड्रॉयड डिवाइस की ऑनलाइन खरीदारी करना महंगा पड़ गया। युवक ने एक वेबसाइट के जरिए काम के लिए डिवाइस बुक की और उसका भुगतान भी ऑनलाइन कर दिया। सोमवार को जब कोरियर के जरिए पैकेट घर पहुंचा तो उसमें डिवाइस की जगह गोबर भरा था। समसपुर गांव निवासी आकाश नागर ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले एक वेबसाइट के माध्यम से काम के लिए एंड्रॉयड डिवाइस ऑनलाइन बुक किया था। बुकिंग के दौरान उन्होंने डिवाइस की पूरी रकम ऑनलाइन भुगतान के जरिए जमा कर दी थी। सोमवार की शाम को कोरियरकर्मी उनके घर पर पैकेट लेकर पहुंचा। पैकेट मिलने के बाद आकाश ने उसे खोलकर देखा तो उसमें डिवाइस नहीं था, बल्कि गोबर भरा हुआ था। आकाश का आरोप है कि ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने इस मामले की ...