नोएडा, जुलाई 26 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर एक महिला से छह लाख 59 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा निवासी स्वाति कौल ने पुलिस को बताया कि 20 जनवरी 2023 को उनके व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया। मैसेज में ऑनलाइन शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के लिए झांसा दिया। जालसाजों ने निवेश करने पर मोटा मुनाफ होने का विश्वास दिलाया। पीड़िता ने विश्वास करके 22 जनवरी को सबसे पहले एक लाख पांच हजार रुपये, इसके बाद 59 हजार रुपये, 30 हजार रुपये, 23 जनवरी को 2.80 लाख रुपये, पांच हजार रुपये और 24 जनवरी को एक लाख 80 हजार 800 रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का शिकार होने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को दी। पीड़िता का कहना...