Noida News: ऑटो से जा रही महिला से आईफोन झपटकर ले गए बदमाश
नोएडा, नवम्बर 10 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-3 थाना क्षेत्र में ऑटो से जा रही महिला के हाथ से बाइक सवार बदमाश आईफोन झपट ले गए। वारदात के समय पीड़िता सेक्टर-52 से ऑटो में बैठकर घर जा रही थी। पीड़िता ने सोमवार को फेज-तीन थाने में केस दर्ज कराया है। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित एग्जोटिका ड्रीम विला सोसाइटी में रहने वाली माधवी शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह 23 अक्तूबर को सेक्टर-52 गईं थीं। वह देर रात सेक्टर-52 से ऑटो से ग्रेनो वेस्ट अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में पर्थला फ्लाईओवर से उतरते समय बाइक सवार दो बदमाश आए। उनके हाथ से आईफोन झपट लिया। वह ऑटो से गिरने से भी बच गईं। पीड़िता ने शोर मचाकर बदमाशों को पकड़वाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश मोबाइल लेकर भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.