Noida News: ऑटो सवार महिला का आईफोन झपटा
नोएडा, अक्टूबर 25 -- Noida News: नोएडा। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-44 निवासी प्रमोद महतो ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी महिला मित्र होशियारपुर निवासी अंजली को लोन पर एक मोबाइल दिलाया था। बीते माह की 28 तारीख को अंजली ऑटो से आभूषणों की दुकान पर जा रही थीं। अचानक से बाइक सवार बदमाश उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। मोबाइल की किश्त भी अभी पूरी नहीं हुई थी। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़िता आभूषणों की दुकान पर काम करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.