नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-76 निवासी नीतिका पठानिया ने सेक्टर-49 थाने में शिकायत दी कि वह मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे अपनी कंपनी जाने के लिए घर से निकलीं। वह ऑटो में बैठकर जा रही थीं। रास्ते में उनका मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने जब कॉल करने के लिए मोबाइल निकालना चाहा तो नहीं मिला। इसके बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ऑटो चालक से भी पूछताछ करने की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...