नोएडा, जुलाई 25 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-93 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आंबेडकर नगर निवासी राम मिलन यादव ने बताया कि उनका छोटा भाई राम नयन यादव सेक्टर-93 स्थित गेझा गांव में रहकर ऑटो चलाता था। वह 23 जुलाई की रात करीब 10 बजे ऑटो से सवारी छोड़कर घर लौट रहा था। सेक्टर-93 के पास जेपी फ्लाईओवर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने ...