Noida News: एसी में धमाके से घर में आग लगी
नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। ननुआ का राजपुर गांव में सोमवार को एसी में धमाके के बाद एक घर में आग लग गई। लोगों ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। आग से सामान और फर्नीचर जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने पुलिस के सहयोग से आग को बुझाया। पुलिस के अनुसार मूलरूप से मथुरा के नौहझील निवासी विजय शर्मा दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने कुछ दिन पहले ही गांव में भूखंड खरीदकर घर बनवाया। परिवार के साथ वह नए घर में रह रहे थे। सोमवार सुबह लगभग दस बजे अचानक कमरे में लगे एसी में तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद कमरे की बिजली वायरिंग में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग घर की ऊपरी मंजिल में लगी। निचली मंजिल में रह रहे लोगों को भी इसकी जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.