Noida News: एवरग्रीन आरडब्ल्यूए ने पेश किया दो महीने का लेखाजोखा
नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: नोएडा, वसं। सेक्टर-12 स्थित एवरग्रीन आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पिछले दो महीनों के आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक में सेक्टर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने पारदर्शिता के साथ आरडब्ल्यूए के कामकाज को आगे बढ़ाने और आपसी एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में अध्यक्ष पुनीत शुक्ला, गुलाब सिंह, संजय सिखवाल, रणवीर भंडारी, कैलाश फुलारा, प्रकाश फुलारा, राहुल शर्मा, सुरेश नौटियाल, दीपक वर्मा, रमेश पालीवाल, बृजमोहन शर्मा, राजेंद्र सिंह, संजीव वर्मा, हरिओम सिंह और प्रेम सिंह रावत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.