नोएडा, अगस्त 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में करीब चार वर्षों से कैंटीन चला रहे संचालक ने टाटा प्रोजेक्ट्स पर समय पर भुगतान न करने का आरोप लगाया है। संचालक का कहना है कि बकाया भुगतान की मांग की तो कंपनी के अधिकारियों ने जबरन कैंटीन खाली करवानी शुरू कर दी। कैंटीन का सामान सुरक्षाकर्मियों से बाहर फेंकवा दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित संजय ने बताया कि वह बीते चार साल से एयरपोर्ट के अंदर कैंटीन चला रहे हैं। एयरपोर्ट में काम करने वाली टाटा प्रोजेक्ट्स से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी उनकी कैंटीन में ही भोजन करते थे। कंपनी के एडमिन विभाग की ओर से उनका भुगतान नहीं किया जा रहा था। पानी और लाइट के रुपये भी उन्हें नहीं दिए गए। बीते सालों में यह भुगतान 40-45 लाख रुपये हो गया। जब...