Noida News: एमसीए के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी
नोएडा, सितम्बर 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर अल्फा दो में रहने वाले एमसीए के एक छात्र ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्र करीब एक महीने पहले ग्रेटर नोएडा में रहने के लिए आया था। वह ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस के मुताबिक कासगंज के नगला खगो गांव का रहने वाला अभिषेक सेक्टर अल्फा-2 स्थित एक मकान में रह रहा था। वह ऑनलाइन एमसीए की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस को मंगलवार की रात छात्र के कमरे में फंदे से लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने अभिषेक को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचवाया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा कमरे की जांच पड़ताल की गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुटी है। पुलिस की सूचना पर परिजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.