Noida News: एपीके फाइल भेजकर बुजुर्गों से लाखों की ठगी
नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग बहाने बनाकर तीन बुजुर्गों के मोबाइल फोन में एपीके फाइल डाउनलोड कराई और उनके बैंक खातों से 24 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-61 निवासी 69 वर्षीय राजेश सरीन कपड़ा कारोबारी हैं। उनके मोबाइल पर 18 मई 2025 को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए घर से ही क्रेडिट कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध होने की बात कही। राजेश को भरोसे में लेने के बाद आरोपी ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कराई। इसी दौरान व्हाट्सऐप पर एक एपीके फाइल भेजी गई। आरोपी के निर्देश पर राजेश ने फाइल डाउनलोड कर दी। कुछ देर बाद आरोपी ने बताया कि कार्ड के लिए आवेदन पूरा हो गया है और जल्द ही कार्ड उनके पते पर पहुंच जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.