नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-दो थाना क्षेत्र के भंगेल गांव में रविवार को एक बैंक के एटीएम में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के मुताबिक, आग एटीएम से शुरू हुई थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। हालांकि, समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के दौरान बैंक के अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। एक ताला नहीं खुल रहा था। उसे कटर से काटा गया। आग से बैंक के दस्तावेजों को नुकसान नहीं पहुंचा। घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। समय पर दमकल की गाड़ी पहुंचने से आग को पूरी तरह बुझा दिय...