Noida News: एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 90 हजार रुपये निकाले
नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। मामूरा गांव में एटीएम से रुपये निकालने गए खाताधारक का डेबिट कार्ड बदलकर आरोपी ने खाते से नौ बार में 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामूरा गांव निवासी सुभाषचंद कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से देहरादून के मालवीय नगर के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में मामूरा गांव में किराये पर रहते हैं। वह बुधवार शाम गांव की पांच नंबर गली में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। जैसे ही उन्होंने डेबिट कार्ड मशीन में डाला तो स्क्रीन पर लिखा आया कि उनका कार्ड प्रतिबंधित है। पीछे खड़े एक युवक ने उनसे कहा कि अंकल आपका डेबिट कार्ड काम नहीं कर रहा, इसलिए मुझे रुपये निकालने दो। यह कहकर वह आगे बढ़ा और उसने मशीन से उनका कार्ड निकालकर दे दिया। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.