Noida News: एक हजार रुपये मांगने के आरोप में ओपीडी में कार्यरत दो इंटर्न को हटाया
नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिला अस्पताल में मरीज से सीटी स्कैन के लिए एक हजार रुपये मांगने के आरोप में 31 नंबर की ओपीडी में कार्यरत दो इंटर्न को हटा दिया गया। साथ ही बाकी स्टाफ को चेतावनी दी गई। शुक्रवार को इस मामले में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि शिकायतकर्ता को बयान दर्ज कराने और साक्ष्य देने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने कोई पुख्ता जवाब नहीं दिया। हालांकि, एहतियात के तौर पर ओपीडी की इंटर्न स्टाफ को हटा दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि किसी पर्ची पर फोन नंबर लिखकर दिया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इंटर्नशिप को बंद कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.