Noida News: एक सप्ताह बाद फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। एक सप्ताह बाद सोमवार को ई-मेल के जरिये 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड और अग्निशमन विभाग की टीमों ने जांच अभियान चलाया। कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर पुलिस, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। पुलिस धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। डीसीपी नोएडा साद मियां खान ने बताया कि जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें स्टेप बाय स्टेप, एमिटी और फादर एंगल समेत आदि शामिल हैं। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना पुलिस तक पहुंची। इसके बाद संबंधित थानों की पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड की मदद से स्कूलों की कक्षाओं, गलियारों और अन्य हिस्सों की जांच की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.