नोएडा, नवम्बर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता यमुना विकास प्राधिकरण की सात प्रतिशत आबादी भूखंडों के दोहरे एग्रीमेंट समेत अन्य विवादों के निस्तारण को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने की तैयारी हैं। भू-विभाग को पत्र लिखकर नियामवली बनाने तथा उसके प्रकाशन के आदेश दिए गए हैं।यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में आबादी भूखंडों को लेकर धोखाधड़ी और दोहरे एग्रीमेंट के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें किसानों ने एक ही आबादी भूखंड का एक से अधिक लोगों के साथ एग्रीमेंट कर दिया है। इसके चलते एक ही भूखंड पर दो या उससे अधिक लोग अपना दावा पेश कर रहे हैं। ऐसे मामलों में प्राधिकरण के सामने भी असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है कि किस दावेदार के पक्ष में और किस आधार पर कार्रवाई की जाए। इन विवादों के समाधान और एक समान प्रक्रिया अपनाने के ...