Noida News: एक्सप्रेसवे पर जाम से बचाने की योजना बनाने का काम शुरू
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यातायात पुलिस सर्दियों में कम दृश्यता, हादसे और अन्य वजहों से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर लगने वाले जाम से लोगों को बचाने के लिए योजना तैयार कर रही है। इसके तहत जरूरत पड़ने पर एक्सप्रेसवे को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दो वाहन टकरा जाने पर पीछे से आ रहे वाहनों को रोकना जरूरी होता है। न रोकने पर टकराने का खतरा रहता है। इससे जाम भी लग जाता है। ऐसी स्थिति के लिए यातायात पुलिस 24 किलोमीटर के इस एक्सप्रेसवे के लिए योजना बना रही है। इस योजना में मौके पर टीम पहुंचने का मानक समय, क्षतिग्रस्त वाहन खींचकर लगाए जाने की नजदीकी जगहें व डायर्वजन प्रभावी करने के लिए दूसरे वैकल्पिक रास्तों का भी चयन किया जाएगा।इस यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.