नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर वीडियो पर आंख मूंदकर भरोसा करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका उदाहरण सोमवार को सेक्टर-119 की अरण्या सोसाइटी में देखने को मिला। यहां एक फ्लैट में एसी फटने से भीषण आग लगने का ऐसा वीडियो वायरल किया गया कि पुलिस और दमकल विभाग में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल टीमें और पुलिस अधिकारी सोसाइटी पहुंच गए। हालांकि, मौके पर आग का कोई नामोनिशान नहीं मिला। जांच में पता चला कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार किया गया था। चार जिलों से दमकल की गाड़ियों की मांग अग्निशमन विभाग की ओर से की जा चुकी थी। जिले की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सोसाइटी पहुंचने लगी थीं। वहां जाकर टीमों को पता चला कि सोसाइटी में कुछ हुआ ही नही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सो...