Noida News: उम्मीद संस्था की ओर से जागरुकता गोष्ठी का आयोजन
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बादलपुर गांव में उम्मीद संस्था द्वारा मास्टर विजय पाल की अध्यक्षता में 'मोबाइल को ना, पुस्तकों को हाँ' विषय पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों को बचपन की खुशियों, नैतिक मूल्यों और पढ़ाई से दूर कर रहा है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मोबाइल के अनावश्यक उपयोग को छोड़कर पुस्तकों से मित्रता करना आवश्यक है। साथ ही, डॉ. सुनील कुमार ने घर पर रखी पुरानी पुस्तकें निःशुल्क पुस्तक बैंक में दान कीं। इस मौके पर मास्टर विजय पाल, मास्टर ब्रह्म सिंह, मास्टर बालचंद और कपिल प्रधान उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.