Noida News: उपनिबंधक दफ्तर आज खुले रहेंगे
नोएडा, जुलाई 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले के सभी उप निबंधक दफ्तर आज यानी रविवार को खुले रहेंगे। सामान्य दिनों की तरह दफ्तर में कार्य किया जाएगा। जिला निबंधक/एडीएम वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीते माह 12 से 30 जून तक हड़ताल के कारण रजिस्ट्री और निबंधन से संबंधित अन्य कार्य बाधित रहा। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों की सुविधा को देखते हुए 5 जुलाई रविवार को उप निबंधक दफ्तर खुले रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.