Noida News: उधार के रुपये मांगे पर युवक पर हमला
नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: दनकौर। बिलासपुर कस्बे के मोहम्मदखानी मोहल्ला निवासी आकिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई शाहरुख गुरुवार शाम दनकौर कस्बे में सब्जी बेच रहा था। इसी दौरान बिलासपुर निवासी दीनू और उसका बेटा आए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष पर करीब 80 हजार रुपये उधार थे, जिन्हें पिछले डेढ़ वर्ष से मांगा जा रहा था। इससे नाराज होकर उस पर हमला किया। दनकौर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.