नोएडा, अक्टूबर 11 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सेक्टर इकोटेक-1 में उद्यमी जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला में 70 से अधिक उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों रंजीत सिंह, विवेक कुमार, राजेंद्र कुमार और अजीत श्रीवास्तव ने उद्यमियों को पर्यावरणीय नियमों की जानकारी दी।अधिकारियों ने व्हाइट, ग्रीन, ऑरेंज और रेड श्रेणी के वर्गीकरण, सीटीई-सीटीओ प्रक्रिया, एपीसीडी, स्क्रबर, बैग फिल्टर, चिमनी, बॉयलर, फर्नेस और इलेक्ट्रोप्लेटिंग से जुड़े अनुपालन पर विस्तार से बताया। जनरेटर सेट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 24 केवीए से कम क्षमता वाले जनरेटर क...