Noida News: ई-रिक्शा से बैटरी चुराकर बेचने वाला गिरोह पकड़ा
नोएडा, सितम्बर 29 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। रेकी करने के बाद सुनसान जगहों पर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चुराने वाले गिरोह के दो बदमाशों को सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की पांच बैटरी, घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा और दो चाकू बरामद किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार रात को पुलिस टीम सेक्टर-112 में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक और पीछे बैठा व्यक्ति भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नोएडा और आसपास के इलाकों में घूमकर सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करते हैं। चोरी की बैटरी को कबाड़ियों को कम कीमत पर बेच देते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.