Noida News: ई-रिक्शा की बैटरी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
नोएडा, अगस्त 11 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें दो कबाड़ी हैं। आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में सुनसान स्थानों पर खड़े ई-रिक्शा को निशाना बनाते थे। रेकी के बाद मौका देखकर बैटरी चोरी कर उसे छिपा देते थे। जरूरत पड़ने पर कबाड़ियों को एक-एक करके बैटरियां बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर-14 और सेक्टर-15 के बीच बने पुल के पास से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान गाजियाबाद के इकरामनगर निवासी कासिम उर्फ लक्की और रहीश उल्ला और दिल्ली के भागीरथी विहार निवासी शाहनवाज और रिजवान के रूप में हुई। आरोपियों की उम्र 21 से 29 वर्ष के बीच है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने से पहले इलाके की रेकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.