नोएडा, सितम्बर 12 -- Noida News: गुरुग्राम,अमर मौर्य । जिले के औद्योगिक क्षेत्रों में ईएसआई डिस्पेंसरी की संख्या नहीं बढ़ने से श्रमिकों को परेशानी हो रहा है। उद्यमियों की लगातार मांग के बाद ईएसआई डिस्पेंसरी नहीं खोली गई। जहां पर बनी है, वह भी पांच किलोमीटर दूर होने से श्रमिक उपचार के लिए नहीं जाते है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से ईएसआई डिस्पेंसरी के लिए सस्ते दर डिस्पेंसरी के लिए चार स्थानों पर जमीन दी जानी थी। इसमें दौलताबाद, कादीपुर, बसई, सेक्टर-37, सोहना, फर्रुखनगर और पटौदी शामिल है। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से पिछले साल डिस्पेंसरी को जमीन देने की घोषणा की थी। जिसको लेकर एचएसआईआईडीसी की ओर से जमीन चिह्नित कर दिया था। लेकिन ईएसआई की ओर से जमीन लेकर डिस्पेंसरी नहीं खोली गई। जिससे ...