Noida News: इलाज में लापरवाही पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा
नोएडा, अगस्त 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। साइट-4 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज के शरीर के अंदर पाइप का हिस्सा छूटने का आरोप लगाकर परिजनों ने रविवार को हंगामा किया। मामले की सूचना पर सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया है। मामले में परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। अलीगढ़ के बसौली गांव निवासी जितेंद्र सिंह का सड़क हादसे के बाद अस्पताल में सर्जरी के लिए इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान यूरिन के लिए लगाई गई यूरेथ्रा पाइप की आधी नली शरीर के अंदर ही रह गई। परिजनों के मुताबिक बाद में जब उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक से पाइप निकालने के लिए ऑपरेशन करने का अनुरोध किया, लेकिन डॉक्टर ने ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.