Noida News: इनोवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
नोएडा, जुलाई 27 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-वन थाना क्षेत्र में शनिवार रात डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे इनोवा कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के कविनगर निवासी प्रदीप मित्तल ने पुलिस को बताया कि बेटा दीपांशु मित्तल बुलट बाइक पर अपने दोस्त से मिलने नोएडा आया था। 25 जुलाई की रात वह डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे से वापस गाजियाबाद लौट रहा था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जिला बुलंदशहर नंबर की एक इनोवा कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रविवार सुबह उपचार के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.