Noida News: इको विलेज-1 के फ्लैट में प्लास्टर गिरा, बच्चा घायल
नोएडा, सितम्बर 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक फ्लैट में शुक्रवार देर रात कमरे की छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। इसमें एक बच्चा घायल हो गया। सोसाइटी के टावर बी-1 के फ्लैट नंबर 205 में रहने वाले वरुण सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजकर 40 मिनट की है। जब छत का प्लास्टर नीचे गिरा, उस समय उनका बेटा कमरे में सो रहा था। प्लास्टर गिरने से उनके बेटे के हाथ और पैर में चोट आई है। रात के समय अचानक छत का बड़ा हिस्सा गिरने से परिवार के लोग घबरा गए। आनन-फानन में कमरे से बाहर निकले। लोगों का आरोप है कि सोसाइटी में छत से प्लास्टर गिरने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। इसके बावजूद इस ध्यान नहीं दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.