Noida News: इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप कराटे में नौ वर्षीय आशी ने स्वर्ण पदक झटका
नोएडा, अक्टूबर 29 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की नौ वर्षीय आशी शर्मा ने नोएडा स्टेडियम में आयोजित इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक झटका। दो दिन पहले समाप्त हुई प्रतियोगिता में आशी और नेपाल के खिलाड़ी के बीच कड़ी टक्कर हुई। आशी ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में भारत और नेपाल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में आशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। चौड़ा-रघुनाथपुर गांव की आशी शर्मा सेक्टर-33 स्थित एसीसी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है। महज तीन महीने के प्रशिक्षण में इस प्रतिभावान खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अप्रैल महीने से वह नोएडा स्टेडियम में प्रशिक्षक कमल थापा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इससे पहले आशी ने काइकन ओपन कराटे चैंपियनशिप में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.