नोएडा, सितम्बर 2 -- Noida News: इंटर-स्कूल एक्वेटिक मीट का आयोजन ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर-स्कूल एक्वेटिक मीट का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया।इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अंडर-19, अंडर-17, अंडर-15, अंडर-13 एवं अंडर-11 आयु वर्गों में अलग अलग स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेनू सहगल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...